A2Z सभी खबर सभी जिले की

बस ने मारी ऑटो को टक्कर , घायलों को एसडीएम ने पहुॅचायाअस्पताल ,

दो लोग डिंडौरी रिफर, बाल बाल बची 10 महीने की बच्ची शिवानी

डिंडौरी  गाड़ासरई , गुरुवार की शाम गाड़ासरई के आगे बरगांव में एक बस ने ऑटो को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी ,और बस मौके से फरार हो गई , जानकारी के अनुसार ग्राम बेनीवारी नरदहा से ऑटो में ग्राम कोडिया जा रहे थे , वही गाड़ासरई से एक बस डिंडौरी की ओर जा रही थी, बस ऑटो ओभरटेक करते बरगांव में टक्कर मार दी ,जिससे ऑटो सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई ,और उसमें बैठे 7 वर्षीय सूरजमति तितरी बाई उम्र 48 वर्ष भान सिंग आर्मो ,कुन्ती बाई यादव उम्र लगभग 30 वर्ष को सिर में गहरी चोट आई हैं, घटना के समय बजाग एसडीएम रामबाबू देवांगन डिंडौरी निकल रहे थे, जिन्होंने तत्काल घटना स्थल पर रुककर सभी घायलों को अपनी गाड़ी में गाड़ासरई के स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया , फिर डिंडौरी को रवाना हुए,

कई बार घायलों के लिए मददगार साबित हुए एसडीएम

इससे पहले कुछ महीनों पहले बरगांव दो बाइक की जबरदस्त टक्कर में दो बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए थे, इत्तेफाक उस घटना के समय भी एसडीएम साहब अपनी डियूटी बजाग जा रहे थे, और घटना उनके सामने हुई थी, तब उन्होंने ने घायलों को गाड़ासरई अस्पताल पहुचाया था, तब घायलों को तुरंत उपचार मिल सका ,

वही आज की घटना में मात्र 10 महीने की शिवानी यादव बाल बाल बच गई , छोटी सी बच्ची के नाक में खरोंच आई हैं ,वही सिर में गम्भीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रैफर किया गया है
घटना की जानकारी पाकर गाड़ासरई पुलिस ने अस्पताल पहुचकर जाँच शुरू कर दी है,,,,

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!