A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर में बदमाशों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 घरों पर दबिश, 11 गिरफ्तार

कोटपूतली बहरोड़ पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देश पर बानसूर थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया। एएसपी नाजिम अली खान के सुपरविजन और वृताधिकारी सुश्री मेघा गोयल RPS के नेतृत्व में विशेष टीमों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

एरिया डोमिनेशन के तहत बानसूर थाना क्षेत्र में करीब 100 बदमाशों के घरों पर एक साथ दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने तीन स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही 08 चालान शुदा और कुख्यात अपराधियों समेत बॉक्सर के फॉलोअर को भी डिटेन किया गया। कुल मिलाकर 11 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी सतवीर सिंह ने बताया कि जिले में वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और अपराधियों में कानून का भय हो।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!