A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: 77वॉं गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुरः गत वर्ष की भॉति इस वर्ष भी 77वॉं गणतंत्र दिवस पूरे जनपद में हर्षोल्लास व गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया। कलेक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन, जनपद न्यायालय सहित जनपद के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा झंडा अभिवादन के उपरान्त राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया गया। इसके साथ ही गॉधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की प्रतिमा, अम्बेडकर पार्क तथा शहीद पार्क में स्थापित महापुरूषों की मूर्तियों पर मार्ल्यापण तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीरता पदक प्राप्त एवं सेना के वीर शहीदों के आश्रितों/परिवारीजनों को श्रीफल एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा देशप्रेम की भावना जागृत करने वाले देशभक्ति पूर्ण गीतों का गायन आदि कार्यक्रम किए गए।

Related Articles

कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी घनश्याम मीना द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के उपरान्त डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए एतिहासिक दिन है, आज के दिन ही दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का संविधान लागू हुआ था। विविधताओं से भरे इस देश में राष्ट्रहित व देशप्रेम की भावना सभी की आत्मा में बसती है। हमारा देश दुनियां का सबसे बड़ा और सफल लोकतंत्र है। कई विविधताओं के बावजूद हम सब मिलकर एक हैं। आज हम अपने संवैधानिक मूल्यों को अपना कर विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है। हम सभी को सरकारी कर्मचारी होने के नाते अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व जनपद की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि गत वर्ष में जनपद को सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस में कई बार उच्च स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद द्वारा खनन से सर्वाधिक राजस्व प्राप्त किया गया है। इसी वर्ष जनसहयोग के माध्यम से एतिहासिक चन्द्रावल नदी का जीर्णोद्वार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होने कहा कि हमारे स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए जरूरी है कि हमारे पद के साथ जुड़े दायित्वों का शतप्रतिशत निर्वहन किया जाए। दूसरे की समस्या को अपनी समस्या समझें, तभी हम बेहतर सेवा कर सकते हैं।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विजय शंकर तिवारी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक रिजवाना शाहिद, डिप्टी कलेक्टर पैगाम हैदर आदि द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अपने विचार रखे गए। विचार गोष्ठी में ईडीएम चक्रेश त्रिवेदी, सूचना अधिकारी, सतीश कुमार, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगदीश निगम, संचालक धर्मेन्द्र सिंह, सहित कलेक्ट्रेट परिवार से जुड़े अन्य कर्मचारी गण आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!