A2Z सभी खबर सभी जिले की

पूर्वी सिंहभूम को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम

 

जमशेदपुर।

समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज सिन्हा, सिविल सर्जन, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान टीबी रोगियों की समयबद्ध पहचान, जांच, पूर्ण उपचार, पोषण सहयोग एवं जन-जागरूकता अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि टीबी के प्रति जनसाधारण को जागरूक करने के लिए दीवार लेखन, ग्राम सभा, स्वयं सहायता समूह, महिला समूह, विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय मीडिया की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि जनभागीदारी के माध्यम से जागरूकता अभियान को व्यापक बनाया जा सके।

Related Articles

उपायुक्त ने ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों एवं शहरी स्लम क्षेत्रों में निवास करने वाले वulnerable population की शत-प्रतिशत स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने एक्स-रे एवं बलगम जांच को CBNAAT के माध्यम से कराने तथा सभी जांच विवरणों को समय पर निक्षय पोर्टल पर अपलोड करने पर बल दिया। साथ ही टीबी पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों का शत-प्रतिशत उपचार सुनिश्चित करने, डिफॉल्टर एवं Lost to Follow-up मरीजों की नियमित ट्रैकिंग एवं होम विजिट करने तथा कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की प्रक्रिया को सतत जारी रखने के निर्देश दिए।

बैठक में टीबी से प्रभावित परिवारों को आजीविका सहयोग प्रदान करने एवं उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर भी विशेष जोर दिया गया। साथ ही जिले के स्टेकहोल्डर्स एवं कॉर्पोरेट संस्थानों के CSR फंड के माध्यम से टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने तथा ग्राम पंचायतों में निक्षय मित्र की संख्या बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि MGMCH, जमशेदपुर के नवनिर्मित भवन में नोडल DR-TB सेंटर की स्थापना प्रस्तावित है। इसके अलावा राज्य यक्ष्मा कार्यालय द्वारा जिले को 04 हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराई गई हैं, जिनके संचालन हेतु एक्स-रे टेक्नीशियन एवं डाटा एंट्री स्टाफ की आवश्यकता बताई गई। मोबाइल वैन के प्रभावी संचालन के लिए भी आवश्यक मानव संसाधन की मांग रखी गई।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ हासिल करने का निर्देश दिया। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Show More

ANAND KISHOR JAMSHEDPUR JHARKHAND

सेवा परमो धर्म:
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!