A2Z सभी खबर सभी जिले कीहरियाणा

गैर शिक्षक कर्मचारियों का गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की उपलब्धि में अग्रणी योगदान : प्रो. नरसी राम बिश्नोई

öहिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा है कि गैर शिक्षक कर्मचारी समर्पण से काम करते हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की उपलब्धि में गैर शिक्षक कर्मचारियों का अग्रणी योगदान है।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई गुरुवार को चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित कर रहे थे। चुनाव में संघ के नवनिर्वाचित प्रधान विपिन वधवा, उपप्रधान दीपक कुमार, महासचिव संदीप झुरिया, सचिव राजेश कुमार, सहसचिव सुरेश कुमार व कोषाध्यक्ष अनिल कुमारी शर्मा उपस्थित रहे। कुलपति ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु जम्भेश्वर जी महाराज के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय वर्ष 2000 से लगातार नैक द्वारा ‘ए’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त कर रहा है। इस बार विश्वविद्यालय को नैक द्वारा ‘ए प्लस’ ग्रेड की मान्यता मिली है। उन्होंने कहा कि स्थापना के समय इस विश्वविद्यालय में 18 पेड़ थे लेकिन अब इनकी संख्या 50000 हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में आठ नए कोर्स शुरु किए थे। इस शैक्षणिक सत्र से विश्वविद्यालय में 15 कोर्स शुरु किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में शिक्षकों व गैर शिक्षक कर्मचारियों के नए पद भी सृजित किए गए हैं। विश्वविद्यालय में शुरु होने वाले सिविल एविएशन कॉलेज शुरु किया जाएगा, इसके लिए सरकार से बजट मिल चुका है। विश्वविद्यालय में मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। विश्वविद्यालय में नए विभाग भी बनेंगे। नए पद सृजित होंगे तथा कर्मचारियों की पदोन्नति के साथ-साथ नई भर्ती भी होंगी। कुलपति ने कहा कि गैर शिक्षक कर्मचारियों की मुख्य मांग कैशलेस इलाज सुविधा की है, जिस पर कार्रवाई चल रही है। इसके अतिरिक्त कोई भी कर्मचारी अपने कार्य के लिए उनके कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से मिल सकता है। कर्मचारियों की पदोन्नति व अन्य लाभ समय पर मिलेंगे।
कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि गैर शिक्षक कर्मचारी विश्वविद्यालय के स्तम्भ होते हैं। पूर्व गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपनी मांगों को रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संघ के पदाधिकारी इसी प्रकार सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपनी मांगे रखेंगे तथा अपने पद की गरिमा बनाएं रखेंगे।
गुजवि गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के नवनिर्वाचित प्रधान विपिन वधवा ने कहा कि वे विश्वविद्यालय प्रशासन से सहयोग करके कर्मचारियों के कार्य करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे। कर्मचारियों की मांगों को सकारात्मक वातावरण में विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष रखा जाएगा तथा विश्वविद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। संघ के पूर्व प्रधान रामनिवास वर्मा ने स्वागत सम्बोधन किया। समारोह में संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई व कुलसचिव प्रो. विनोद छोकर को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में गुजविप्रौवि शिक्षक संघ के प्रधान डा. सोमदत्त, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ की प्रधान राजवंत कौर, लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, हिसार के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान दयानंद सोनी, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान निर्भय सिंह, एचएयू गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के प्रधान दिनेश कुमार, कर्मचारी नेता एमएल सहगल, विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक संघ के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. विनोद कुमार, गुजवि गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ के पूर्व पदाधिकारियों व अन्य विश्वविद्यालयों से आए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!