A2Z सभी खबर सभी जिले कीआगरमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आगर मालवा जिले की 1 लाख 17 हजार 594 हितग्राहियों के खातों में जमा हुई राशि

जिले की लाड़ली बहनों के खातों में 14,35,07,700 रुपये की राशि जमा हुई

रिपोर्टर:आरिफ खान नियाज़ी आगर मालवा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा ग्राम बेलखेड़ा, बरगी, जिला जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.27 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को ₹1551.44 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की गई। जिसमें आगर मालवा जिले की 1 लाख 17 हजार 594 हितग्राहियों के खातों में 14,35,07,700 रुपये की राशि जमा हुई।
जिला स्तरीय लाडली बहना राशि वितरण कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में लाडली बहनों ने उपस्थित होकर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग राजीव गुप्ता, सहायक संचालक रीना शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!