

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे के वार्ड संख्या 12 में पूर्व चेयरमैन के आवास के समीप गैस पाइपलाइन डालते समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से वार्ड में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। शिकायत के बाद समस्या का समाधान नहीं होने से लोग परेशान है।
वार्ड संख्या 12 के निवासी अमीन खान, पुनीत पालीवाल, अशोक सिंह, जावेद खान, विक्की मिश्रा आदि ने बताया कि गैस पाइपलाइन डालते समय पूर्व चेयरमैन आन्नदी प्रसाद पालीवाल के आवास के समीप पेयजल लाइन में क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे पिछले दो दिनों से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत की है लेकिन समाधान नहीं हो सका है। जल संस्थान के अवर अभियंता आशीष यादव ने बताया कि शिकायत मिली है सोमवार को मरम्मत कराकर आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
