नौगढ़ (चंदौली):
विकास खण्ड नौगढ़ की ग्राम पंचायत भैसौड़ा में मनरेगा योजना में चल रहे बड़े खेल का पर्दाफाश हुआ है। जमीनी हकीकत और सरकारी कागजों के बीच भारी अंतर सामने आया है, जहां कार्यस्थल पर एक भी मजदूर मौजूद नहीं है, लेकिन मस्टररोल में फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है।
ताजा मामला और मस्टररोल संख्या:
ग्राम पंचायत भैसौड़ा के वरवताड़ में ‘पुलिया से देउरा बर्डर तक पटरी निर्माण’ (कार्य आईडी: 3171009036/RC/YD/958486255823757323) का कार्य कागजों में चल रहा है। इस कार्य के लिए मस्टररोल संख्या 4468, 4469, 4470, 4471, 4472 और 4473 जारी किए गए हैं। मौके पर की गई पड़ताल में यह बात सामने आई है कि कार्यस्थल पर सन्नाटा पसरा है और एक भी श्रमिक काम करता नजर नहीं आ रहा है, इसके बावजूद मस्टररोल में उपस्थिति दर्ज की जा रही है।
खंड विकास अधिकारी का बयान:
इस गंभीर मामले पर जब खंड विकास अधिकारी (BDO) राकेश सिंह से बातचीत की गई, तो उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा:
“मामला संज्ञान में आया है। मौके की जांच कराकर यदि मस्टररोल में फर्जी हाजिरी या किसी प्रकार की अनियमितता मिलती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकारी धन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
0 1 minute read

