
“प्रतिष्ठित वाग्देवी सम्मान से अलंकृत हुए डॉ. संदीप शर्मा”
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
धार न्यूज/धार की सांस्कृतिक भूमि पर आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम में वरिष्ठ राष्ट्रीय हास्य कवि डॉ. संदीप शर्मा को
“वाग्देवी सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया।यह सम्मान महाराजा भोज वसंतोत्सव समिति द्वार अपने व्यक्तित्व और कृतित्व द्वारा राष्ट्रीयता के जागरण के लिए प्रदान किया जाता है ।
सम्मान प्रदान करते हुए वरिष्ठ कवि श्री सत्यनारायण सत्तन जी ने कहा कि —
“धार की भूमि की उर्वरता इतनी अद्भुत है कि
यहीं संदीप नाम का बीज अंकुरित हुआ
और उसकी सुगंध आज पूरे विश्व में फैल रही है।
हिमालय से समुद्र तट तक
धार का नाम इस दीप के प्रकाश से आलोकित हुआ है।”
इस अवसर पर
भोज उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्यों द्वारा
डॉ. संदीप शर्मा को
शाल एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मान स्वीकार करते हुए डॉ. संदीप शर्मा ने कहा कि
अपने ही नगर धार में
मिल रहा यह स्नेह और सम्मान
उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है।
उन्होंने धार के श्रोताओं, मीडिया साथियों तथा अपने परिजनों के प्रति
हृदय से आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।