
*बीते 15 दिसंबर 2025 को विधानसभा 325 खजनी के ग्राम पचौरी के अध्यापक श्रद्धेय रामपाल सिंह जी और अध्यापक श्रद्धेय सुबोध गौतम जी के खजनी के जैतपुर मार्ग दुर्घटना के उपरांत मृतक श्रद्धेय रामपाल सिंह जी व मृतक श्रद्धेय सुबोध गौतम जी के पैतृक गांव पचौरी में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी गोरखपुर प्रतिनिधि मंडल ने दोनों पीड़ित परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर ढांढस बंधाया तथा प्रकृति से प्रार्थना किया कि दोनों परिवार को शान्ति प्राप्त हो और परिवार को इस कठिन परिस्थितियों में धैर्य व शक्ति प्रदान हो साथ साथ दोनों शोकाकुल परिवार के इस दुःख की घड़ी में गृहीमचंद जी जिला महामंत्री आजाद समाज पार्टी, देवेन्द्र वर्मा जी जिला मीडिया प्रभारी आजाद समाज पार्टी, सुनील भारती पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी विधानसभा सहजनवा, स्वामीनाथ आनंद जी विधानसभा अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी विधानसभा खजनी, राजनाथ राव जी पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 24 बलराम जाटव, प्रदुमन जाटव व साथ में पहुंचे अन्य नौजवान साथियों ने हर संभव मदद करने व हर कठिन परिस्थितियों से लड़ने का भरोसा दिलाया ।*
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
