

http://नोहर,जिला हनुमानगढ़ ,राजस्थान। रावतसर उपखंड के गांव लालपुरा से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बहादुरसिंह नायक के निवेदन पर सरकार द्वारा नव गठित ग्राम पंचायतों के सिलसिले में रावतसर उपखंड में नव गठित ग्राम पंचायत लालपुरा में आज नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ पहुंचे व नव गठित ग्राम पंचायत लालपुरा का उद्घाटन किया । भाजपा वरिष्ठ नेता काशीराम गोदारा व जसवंतसिंह भाटी ने भी अपने उद्बोधन में राजेंद्र राठौड़ का अभिनंदन किया। सभी पंचायत वासियों ने नेता प्रति पक्ष राजेंद्र राठौड़ का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा कार्यकर्ता बहादुरसिंह नायक ने बताया कि राजेंद्रसिंह राठौड़ से लोगों ने बीमा क्लेम की मांग की साथ ही कहा कि राजेंद्रसिंह राठौड़ ने यहां वाटर वर्क्स देने की भी घोषणा की हैं,साथ ही जलापूर्ति व सड़क व्यवस्था की भी बात कही हैं। कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र सिंह राठौड़ ने बहादुरसिंह नायक को बार बार धन्यवाद दिया। नोहर से भाजपा के वरिष्ठ नेता काशीराम गोदारा के साथ जसवंतसिंह भाटी,विक्रम सिंह राठौड़ ,सोनू चारण सहित अनेक लोग मौजूद रहे। अखंड भारत नई दिल्ली से मोहरसिंह की खास रिपोर्ट।