A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सुशासन दिवस पर जिला पुलिस ने ली शपथ

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सुशासन दिवस के अवसर पर जिला पुलिस द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई IPS के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के सुपरविजन में जिले के समस्त कार्यालयों और थानों में शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समस्त अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने पूर्ण सत्यनिष्ठा के साथ सुशासन की शपथ ली। इस अवसर पर उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लिया और बिना भय एवं पक्षपात के राजकीय कार्यों के निष्पादन, नागरिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण और पारदर्शिता के साथ कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में आधुनिक तकनीक और नवाचारों के प्रयोग द्वारा राजकीय कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने का संकल्प लिया गया। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी वृताधिकारियों और थानाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों और थानों में सुशासन दिवस के अवसर पर पुष्पाजंलि अर्पित की और सुशासन की शपथ दिलवाई।

Related Articles

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुशासन दिवस हमें हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है और हमें अपने कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि सुशासन के माध्यम से ही हम आमजन के दिलों में अपनी जगह बना सकते हैं और समाज में शांति और सुरक्षा को बनाए रख सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!