A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन की सख्ती

ग्रामीणजनों से भी की गई अपील

दमोह जिलेभर में गांव-गांव फैली झोलाछाप डॉक्टरों पर लंबे समय बाद जिला प्रशासन ने अपना शिकंजा कसना एक बार फिर से शुरू कर दिया है। कल तेंदूखेड़ा में एक झोलाछाप डॉक्टर पर छापामार कार्रवाई के बाद आज गुरुवार को प्रशासन की टीम ने पथरिया के पास स्थित ग्राम महलवारा के प्रसिद्ध लकवा डॉक्टर दीनदयाल पटेल की निजी क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई की है।दूसरी ओर जिला प्रशासन में आम जनमानस को सूचित करते हुए जिले के किसी भी गांव में झोलाछाप व्यक्ति द्वारा आमजन का इलाज करते हुए पाए जाने पर सूचित करने की अपील की है। जिला प्रशासन द्वारा दूरभाष क्रमांक 07812 350 300 पर झोलाछाप व्यक्ति की जानकारी देने के लिए अपील की गई है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!