Uncategorizedअन्य खबरेगढ़वाझारखंड

बड़ी खबर ब्रेकिंग न्यूज़ ,सातवीं के छात्रा की प्रेमी ने की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

भंडरिया से भंडरिया थाना क्षेत्र के भेजरिया गांव स्थित एक नवनिर्मित मकान के बरामदे में गांव के ही स्व. रामराज भुईयां की 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री किरण कुमारी का शव पाया गया। वह गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा थी। घटना रविवार रात्रि की बताई जाती है।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट गढ़वा

भंडरिया से

भंडरिया थाना क्षेत्र के भेजरिया गांव स्थित एक नवनिर्मित मकान के बरामदे में गांव के ही स्व. रामराज भुईयां की 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री किरण कुमारी का शव पाया गया। वह गांव के ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा थी। घटना रविवार रात्रि की बताई जाती है। सोमवार की सुबह किरण का सब बरामद किया गया। घटना स्थल से महज 300 मीटर की दूरी पर मृतका का घर स्थित है। घटना की सूचना तत्काल भंडरिया थाने को दी गई।भंडरिया पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दी।

 

Related Articles

जानकारी के अनुसार ग्रामीण प्रेम प्रसंग में उक्त लड़की की हत्या करने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

 

 

भंडरिया पुलिस ने संदेह के आधार पर भंडरिया थाना क्षेत्र के मरदा गांव के टोला पचफेड़ी निवासी तेतरु सिंह के पुत्र पितरूस ऊर्फ नागेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर ली है। मृतका की मां ने पितरूस उर्फ नागेंद्र सिंह के विरुद्ध हत्या करने का नामजद प्राथमिकी भंडरिया थाने में दर्ज कराई है।

 

इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मृतका की मां ने नामजद पितरूस उर्फ नागेंद्र सिंह के विरुद्ध हत्या करने का आवेदन दी है। हत्या करके भाग रहे आरोपी को रंका से गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!