🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | माधौगढ़ में हाई वोल्टेज ड्रामा! 🚨
🛑 “खबरों से बौखलाए सचिव साहब! विकास खंड परिसर बना जंग का अखाड़ा, कर्मचारियों ने कराया बीच-बचाव”
🔥 गांवों की गंदगी, मनरेगा में कथित अनियमितताओं और अमृत सरोवरों की बदहाली की खबरें प्रकाशित होते ही सचिव साहब का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
📍 माधौगढ़। विकास खंड परिसर उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब एक ग्राम पंचायत सचिव का कथित रूप से गुस्सा फूट पड़ा और परिसर में तीखी बहस तथा हंगामे जैसी स्थिति बन गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया, जिसके बाद बड़ा विवाद टल सका।
बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में संबंधित ग्राम पंचायतों में गंदगी, मनरेगा कार्यों में कथित अनियमितताओं और अमृत सरोवरों की बदहाल स्थिति को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित हुए थे। इन्हीं खबरों से नाराज होकर सचिव के कथित आक्रोश की चर्चा पूरे विकास खंड में होने लगी।
⚡ चर्चाओं का एक और बड़ा विषय यह भी है कि संबंधित सचिव करीब 10 वर्षों से एक ही विकास खंड में तैनात बताए जा रहे हैं, जिसको लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
👥 घटना के बाद विकास खंड परिसर में काफी देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। कर्मचारियों और मौजूद लोगों के बीच यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।
जिला संवाददाता
गायत्री निषाद की कलम से

