A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसुनवाई में कलेक्टर से शिकायत: नगरपालिका ईओ पर भ्रष्टाचार के आरोप, कार्रवाई का भरोसा

बानसूर। शुक्रवार शाम  जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता पंचायत समिति बानसूर के सभा कक्ष में जनसुनवाई के लिए पहुंचीं। उपखंड अधिकारी ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया जिसके बाद जनसुनवाई शुरू की गई।

इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष राहुल कुमार आर्य ने जन समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर को छह बिंदुओं का पत्र सौंपा। ज्ञापन में नगरपालिका अधिशासी अधिकारी पर भ्रष्टाचार, कानून और नियमों की अनदेखी के साथ जनहित में काम नहीं करने का आरोप लगाया गया।

जिला कलेक्टर ने पत्र का अवलोकन करने के बाद राहुल आर्य से पूछा कि क्या सच में भ्रष्टाचार हो रहा है। इस पर आर्य ने कहा कि रिकॉर्ड के आधार पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जनहित के मुद्दों पर लिए गए निर्णयों पर काम नहीं हो रहे। बार-बार निवेदन करने, पत्र दिए जाने और मुख्यमंत्री तक प्रकरण पहुंचने के बाद भी अधिशासी अधिकारी द्वारा कार्य नहीं किए जाने से जनहित के मुद्दों पर कार्रवाई नहीं हो रही है।

Related Articles

जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता ने भरोसा दिया कि भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे और जनहित के मुद्दों पर अनदेखी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हर बिंदु पर गंभीरता से परीक्षण करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

जनसुनवाई के बाद विशेष भेंट में राहुल कुमार आर्य ने बताया कि जिला कलेक्टर ने छह बिंदुओं के पत्र को गंभीरता से लिया है और उस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार के बल पर अनदेखी की गई तो आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की राह पर भी जाने की रणनीति बनाई जाएगी।

राहुल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हाथ हर वर्ग के साथ है। बानसूर में व्याप्त भ्रष्टाचार और कानून-नियम की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। यह कार्य पूर्व मंत्री शकुंतला रावत के भ्रष्टाचार मुक्त बानसूर के मिशन पर किया जाएगा और हर वर्ग के लिए काम किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!