
*पांढुर्णा में जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ, जाम नदी तट पर जनभागीदारी से स्वच्छता अभियान*
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
*प्रभारी मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के नेतृत्व में स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संदेश, जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता*
पांढुरना – जिला पांढुर्णा में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत जिला मुख्यालय पर जाम नदी गोटमार ब्रिज राम घाट से की गई। यह अभियान जल स्रोतों के संरक्षण, नदियों की स्वच्छता, भूजल स्तर में सुधार एवं जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो समाज में जल के महत्व को रेखांकित करता है।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने अभियान का शुभारंभ करते हुए स्वयं नदी तट पर सफाई कर श्रमदान किया तथा आमजन को जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

कार्यक्रम में जाम नदी एवं उसके तटों की साफ-सफाई जनभागीदारी के साथ की गई, जिसमें जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों ने मिलकर सक्रिय योगदान दिया। अभियान के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रति व्यापक जागरूकता का संदेश दिया गया।
जिला पांढुर्णा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत निरंतर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को जल स्रोतों के संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे जनसहभागिता के जरिए इस अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश,जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़, नगर पालिका परिषद पांढुर्णा अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, नगर भाजपा अध्यक्ष श्री प्रकाश छगानी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अल्का एक्का, तहसीलदार श्री विनय ठाकुर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजकुमार ईवनाती, सहायक यंत्री श्री सोनू सकवार, स्वच्छता लिपिक श्री रवि चौधरी, नगरपालिका परिषद के पार्षदगण एवं सभापतिगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।