
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर संचालित स्वच्छता पखवाड़े के पहले दिन 17 सितंबर को उमरिया नगर के लोगों के सहयोग से स्वच्छता अभियान सगरा तालाब में आयोजित किया गया। स्वच्छता अभियान में भाग लेने वाले लोगों ने आओ हम सब साथ चलें- अपने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर करें के संकल्प के साथ हांथ मे झाडू लेकर साफ सफाई की गई। बांधवगढ विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवनारायण सिंह ने सगरा तालाब में नगर पालिका उमरिया एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वच्छता पखवाडे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जिला धार से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया । कार्यक्रम में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम बांधवगढ कमलेश नीरज , नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृताल यादव , मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह, आसुतोष अग्रवाल, मिथिलेश मिश्रा, धनुषधारी सिंह,राकेश शर्मा,ज्ञानेंद्र सिंह, मान सिंह सहित पार्षदगण, अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 8वें पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितंबर 2025 से 16 अक्टूबर 2025 के दौरान जनआंदोलन के रूप में किया जाना है। राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिला धार से वेब कास्ट के माध्यम से किया। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को राशि भी जारी की गई। जिसका सीधा प्रसारण उमरिया जिले के सगरा तालाब में देखा एवं सुना गया ।


पोषण माह का उददेश्य स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं पोषण माह के समन्वित प्रयास से माताओं,किशोरियों एवं बच्चों के पोषण पर प्रभावी रूप से कार्य करने का उचित अवसर है। जिले की समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में पोषण माह की गतिविधियों में मोटापा नियंत्रण, प्रारंभिक बाल्यवस्था,देखभाल एवं शिक्षा , पोषण भी पढाई भी , शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं, पुरूष सहभागिता,स्थानीय खाद्य उत्पादों को बढावा की गतिविधि आयोजित की जाएगी ।
जिला मुख्यालय स्तर पर सगरा तालाब में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व्दारा पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार के पौष्टिक व्यंजनों को रखा गया था। प्रदर्शनी का विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन,सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह,आशुतोष अग्रवाल, मिथिलेश मिश्रा,दीपक छत्तवानी, राकेश शर्मा सहित अन्य जनों ने अवलोकन किया।इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दिव्या गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे ।
देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रारंभ हुए स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह , कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने पौधरोपण किया तथा उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया ।
विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने कहा कि पौध वातावरण को शुध्द रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हैं। सभी जन पौधों का रोपण करते हुए उसकी सुरक्षा का संकल्प लें । एक बच्चे की भांति उसकी देखभाल करें तभी हमारी पौधरोपण करने की सार्थकता सिध्द होगी ।

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि पौधरोपण करने से जहां हमे आक्सीजन प्राप्त होती है, वहीं दूसरी ओर औषधियां,फल,लकड़ियां इत्यादि भी प्राप्त होती है । हर जिम्मेदार नागरिक को पौधारोपण करना चाहिए। क्योंकि जब यही पौधे बडे होकर एक विशाल वृक्ष बनेगे तो उनसे हमें फल फूल एवं औषधियां प्राप्त होगी।

इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष अमृताल यादव , आशुतोष अग्रवाल, मिथिलेश मिश्रा, दीपक छत्तवानी, राकेश शर्मा सहित पार्षदगणों ने भी पौधरोपण किया ।