
जिला भाजपा कार्यालय भवन निर्माण का भूमि पूजन, पारडी रोड पर बनेगा भव्य कार्यालय
जिले के 12 मंडलों के 554 बूथ पर मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय निर्माण के लिए पारडी रोड पर 6 अप्रैल 2026 को भाजपा के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर 11:00 बजे भूमि पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।

भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप जी मोहोड पूर्व मंत्री नाना भाउ मोहोड वरिष्ट नेता मोरेश्वर जी मर्सकोले पर्यटन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संतोषजी जैन पूर्व जिला अध्यक्ष वैशाली ताई महाले पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र जी परमार प्रदेश प्रवक्ता अजयजी धवले विधानसभा संयोजक देवीदासजी राऊत जिला पंचायत सदस्य सुनंदाताई डोंगरे नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोंडे जिला महामंत्री देवेन्द्र गायकवाड़, अनिल कुमरे जिले के उपाध्यक्ष आदरणीय यादवराव ढोबले उज्जवलसिंह जी चौहान सीताराम कोरडे प्रीतमजी राउत मायाताई राउत रामकृष्ण वाकोड़े मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छगानी जिला मंत्री कैलाश जैसवाल ऊषा भमोरे की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

वर्चुअल माध्यम से मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय हेमंत जी खण्डेलवाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल ने मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा का कार्यालय कार्यकर्ताओं की आधारशिला है। यह केवल दफ्तर नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता के लिए एक मंदिर के समान है।

*जिले प्रत्येक बूथ पर उत्साह से मनाया 47वां स्थापना दिवस**
भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष संदीपजी मोहोड के नेतृत्व में पांढुरना जिले के सभी 554 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए। विभिन्न मंडलों में विशेष कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय कार्यालय नहीं अपितु देवालय है यह कहते हुए जिला अध्यक्ष महोदय जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी नहीं अपितु एक परिवार है जिसमें सभी श्रेणी और वर्गों के लोगों का एक बहुत ही बड़ा योगदान है पार्टी द्वारा प्रत्येक वर्ग और श्रेणी के वर्गों के उत्थान के लिए भारतीय जनता पार्टी कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती है जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण करने में अपनी भूमिका का योगदान दे सके जनसंघ की स्थापना से लेकर अभी तक पार्टी का कार्यकाल संघर्षपूर्ण रहा है जिसमें पार्टी के कई नेताओं के द्वारा अपने जीवन का समर्पण पार्टी हित के लिए एवं समाज हित के लिए देकर पार्टी को एक वटवृक्ष की तरह से खड़ा किया हुआ है।

पूर्व जिला अध्यक्ष वैशाली ताई महाले द्वारा भी पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष में सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी की एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं को एक सुविधा हो जाएगी तथा तथा प्रदेश द्वारा किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों को करने के लिए आसानी होगी एवं कॉन्फ्रेंस हाल के माध्यम से प्रदेश स्तर की वर्चुअल बैठक करने में भी आसानी होगी इस प्रकार से अपने विचार रखें।
इसी प्रकार जिले में भारतीय जनता पार्टी के 47वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रत्येक 12 मंडलों के 554 बूथों पर कार्यकर्ताओं ने अपने घरों के ऊपर ध्वजारोहण करके बड़े हर्ष एवं उल्लासों के साथ भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस को बड़े उत्साहपूर्वक मनाया गया।
