A2Z सभी खबर सभी जिले की

*विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने दिशा बैठक में क्षेत्रीय विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं पर की विस्तृत चर्चा*

*जनहित, विकास और सुशासन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता*

*नर्मदापुरम।* पिपरिया विधानसभा के *लोकप्रिय विधायक ठाकुरदास नागवंशी* ने गुरुवार को नर्मदापुरम स्थित कलेक्टर कार्यालय में आयोजित *जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)* की बैठक में सहभागिता की।बैठक में विधायक श्री नागवंशी ने पिपरिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे *विकास कार्यों, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं अन्य अधोसंरचना परियोजनाओं* की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही *केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं* के क्रियान्वयन की स्थिति पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और उनके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक निर्देश दिए।विधायक ने कहा कि *जनहित, विकास और सुशासन* के प्रति हमारी प्रतिबद्धता निरंतर जारी है। क्षेत्र की जनता को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले, यह सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कर आमजन को अधिकतम सुविधा प्रदान की जाए। उक्त बैठक में सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्य सभा सांसद माया नारोलीया, नर्मदापुरम विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, सिवनीमालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा, सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह सहित समस्त जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button