A2Z सभी खबर सभी जिले की

बाबूडीह जंगल में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 7 टन कोयला जब्त

धनबाद के बीसीसीएल एरिया-03, एबीसी ब्लॉक-4 कोलियरी अंतर्गत बाबूडीह जंगल में अवैध कोयला खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। सीआईएसएफ, बीसीसीएल और धर्माबांध ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध उत्खनन स्थल के समीप छापेमारी कर लगभग 7 टन अवैध कोयला जब्त किया।कार्रवाई के दौरान संयुक्त टीम ने अवैध रूप से जमा किए गए कोयले को कब्जे में लेकर नियमानुसार बीसीसीएल के सुपुर्द कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और कोयला चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया।संयुक्त टीम ने स्पष्ट किया कि कोयलांचल में अवैध खनन और कोयला तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button