A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत एवं गुड़ी पड़वा का जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न*

भारतीय संस्कृति और गौरव का प्रतीक विक्रम संवत, राष्ट्रीय पहचान को और सशक्त करने का आह्वान*

*हिंदू नववर्ष विक्रम संवत एवं गुड़ी पड़वा का जिला स्तरीय कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न*

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

*भारतीय संस्कृति और गौरव का प्रतीक विक्रम संवत, राष्ट्रीय पहचान को और सशक्त करने का आह्वान*

पांढुरना – हिंदू नववर्ष विक्रम संवत एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर पांढुर्णा जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिषद के लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह दिवस भारतीय संस्कृति, परंपरा, नवचेतना और सकारात्मक ऊर्जा के आरंभ का प्रतीक माना जाता है, जो समाज को नई दिशा और उत्साह प्रदान करता है।

Related Articles

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर गुड़ी पूजन एवं ब्रह्मध्वज पूजन भी विधि-विधान से संपन्न हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और श्रद्धा का भाव व्याप्त हो गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा विक्रम संवत के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रस्तावना प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं वैज्ञानिक कालगणना का महत्वपूर्ण आधार है। यह सम्राट विक्रमादित्य की वीरता, राष्ट्र गौरव एवं विदेशी आक्रांताओं पर विजय का प्रतीक है, जिसकी स्थापना 57 ईसा पूर्व की गई थी। उन्होंने बताया कि देश के अधिकांश तीज-त्योहार, संस्कार एवं ज्योतिषीय गणनाएं आज भी विक्रम संवत के आधार पर ही निर्धारित होती हैं, जिससे इसकी व्यापक स्वीकार्यता स्पष्ट होती है।


कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विक्रम संवत को भारतीय सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख आधार बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मान्यता दिए जाने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से इस गौरवशाली परंपरा को अपनाने और आने वाली पीढ़ियों तक इसकी महत्ता पहुंचाने का आह्वान किया तथा सभी को हिंदू नववर्ष एवं गुड़ी पड़वा की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान अमरवाड़ा क्षेत्र के आदिवासी अंचल के शासकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सूयस संस्थान के अंतर्गत श्री अंबर तिवारी के मार्गदर्शन में सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति एवं सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थितजनों द्वारा सराहा गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, नगर मंडल अध्यक्ष (भाजपा) श्री बंटी छगानी एवं जिला अध्यक्ष श्री उज्जवल सिंह चौहान द्वारा भी मंच से संबोधित करते हुए गुड़ी पड़वा एवं हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम के अंत में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अल्का एक्का द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश,अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, एसडीओपी श्री बृजेश भार्गव, थाना प्रभारी श्री अमित दानी, तहसीलदार श्री विनय प्रकाश ठाकुर एवं सुश्री अश्विनी गोहिया तथा कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री राजकुमार इवनाती सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी तथा नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!