A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 का हुआ शुभारंभ

ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 का हुआ शुभारंभ

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां

कामां डीग जिले के कस्वा कामां में वुधवार 17 सितंबर 2025 को ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत नंदेरा में लगाया गया जिसके प्रभारी तहसीलदार कामां,एस डी एम सुभाष यादव कामां & डॉक्टर पवन चौधरी पशुपालन विभाग कामाँ रहे जिसमे पशुपालन विभाग के डॉक्टर पवन चौधरी ने बताया कि इस शिविर में सभी विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे ! डॉक्टर पवन चौधरी पशुपालन विभाग कामा ने पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे बताया, पशुओं में इस समय FMD (बाग) की बीमारी से बचाव का टीकाकरण, मंगला पशु बीमा पॉलिसी वितरण की गई, बीमार पशुओं की का जांच करके उपचार किया गया , क्रिमिनाशक( पेट के कीड़ों की) दवाई पिलाई गई, एक्सटर्नल परजीवी के लिए डस्टिंग कराई गई, निशुल्क मोबाइल वेटरनरी यूनिट 1962 का प्रचार प्रसार सेक्स सॉर्टेड सीमन के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी गई !

Related Articles

ग्रामीण सेवा शिविर 17 सितम्बर से 7 नवम्बर तक सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जिले की ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित किए जाएंगे। जिनमें समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले शिविर 17, 18, 19 एवं 20 सितम्बर को प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे। शेष शिविर यथावत सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार, शुक्रवार एवं शनिवार को प्रत्येक दिवस 2 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजन किए जाएंगे!

ग्राम सेवा शिविर में स्कूलों व क्षतिग्रस्त भवनों के निर्माण की मंजूरी देना ! स्वामित्व योजनाओ के तहत आये आवेदनों की स्वीकृति देना आदि कार्य इस पखवाड़े के तहत कार्य किये जायेंगे ! कार्यक्रम में एस डी एम कामां सुभाष यादव, तहसीलदार कामां सहित प्रशाशनिक अधिकारी रहे मौजूद !

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!