
रिपोर्टर: आरिफ खान नियाज़ी
आगर मालवा= आज जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा शहर के छावनी झंडा चौक से प्रारंभ हुई।जो रातडिया तालाब, नाना बाजार, सराफा बाजार, पुराना अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ पहुंची, जहां शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
तिरंगा यात्रा में आगर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के नगर भ्रमण के दौरान तिरंगा यात्रा का नगरवासी द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। तिरंगा यात्रा में शहरवासी भी अपने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। तथा तिरंगा यात्रा को भव्यता प्रदान की गई।