A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेबिहार

गया, मुफस्सिल थाना अन्तर्गत अब गिला के पास दो पच्छो के बीच विवाद में इलाज के क्रम में एक व्यक्ति की मृत्यु।

आज दिनांक 08.05.2024 को थानाध्यक्ष मुफस्सिल थाना को सूचना प्राप्त हुई कि मुफ्फसिल थानांतर्गत अबगिला के पास दो पक्षों के बीच विवाद हो रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थाना के द्वारा वरीय पुलिस पदाधिकारी को उक्त सूचना से अवगत कराते हुए थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल पर पहुॅचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घायल हुए दो व्यक्तियों को इलाज हेतु अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज भेजा गया जिसमें से एक व्यक्ति की मृत्यु इलाज के क्रम में हो गई तथा दूसरा व्यक्ति इलाजरत है तथा खतरे से बाहर है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्क्षण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज, अपर पुलिस अधीक्षक गया तथा पुलिस केंद्र एवं आस पास के थानों से अतिरिक्त पुलिस पदाधिकारी एवं बल को घटनास्थल पर भेजा गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा जिला पदाधिकारी गया के साथ स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है जिसमे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज, मुफ्फसिल थानाध्यक्ष, मुफस्सिल थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी तथा तकनीकी शाखा गया के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी को शामिल किया गया है। उक्त टीम के द्वारा इस कांड में सम्मिलित लोगो को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

वर्तमान में स्थिति सामान्य है, फिर भी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारी एवं बल तथा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट हेड गया बिहार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!