A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

खुशनुमा माहौल में सम्पन्न हुआ समेकित शिक्षा ब्लाक स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण

पांच दिवसीय दिव्यांग बच्चों के समावेशी प्रशिक्षण

 

 

जौनपुर। जनपद के जलालपुर शिक्षा क्षेत्र अन्तर्गत समेकित शिक्षा दिव्यांग बच्चों के समावेशी विकास को ध्यान में रखकर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण का सफल आयोजन बी आर सी सभागार जलालपुर में सम्पन्न हुआ। खण्ड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के,कुशल नेतृत्व में विकास खण्ड के 68, शिक्षकों का चयन करके प्रशिक्षित करने का कार्य 26/02/2024से01/03/2024तक, आज पुरा हुआ। नोडल टीचर्स का सेवारत प्रशिक्षण बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के आदेश पर श्री मती मनोरमा देवी माधुरी देवी निधि देवी विशेष प्रशिक्षक एवं शशि धर उपाध्याय डी सी समेकित शिक्षा जौनपुर के मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक पुरा हुआ।समय समय पर बीएसए डॉ पटेल का निर्देशन एवं समापन पर सम्बोधन के साथ ही आशीर्वचन भी मिलता रहा जो सभी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों का उत्साहवर्धन भी कर रहा था। इसमें प्रतिभाग, करने वाले शिक्षकों में राम बहादुर सिंह प्रधानाध्यापक मोजरा (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्रादेशिक शिक्षक संघ 1160) सुरेश सिंह प्रधानाध्यापक एड घेराव केवलधारी राम उजागिर आराधना देवी मीना सिंह सुनील सिंह आदि है। संचालन कर्ता राम बहादुर सिंह ने बताया कि आपसी सौहार्द्र में एक दूसरे से मिलकर जानकारी मिली कार्य करने की व्यवस्था का आदान-प्रदान हुआ जो शिक्षक और विद्यार्थी दोनों के लिए बहुत उपयोगी होगा।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button