
भक्त शिरोमणि माँ कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुरना । क्षेत्रीय साहू समाज द्वारा भक्त शिरोमणि माँ कर्मा देवी जी की जयंती चांगोबा स्थित श्री कर्मा माता मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के भाव के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में पांढुरना विधानसभा के विधायक निलेश उईके विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने समाजजनों के साथ मिलकर माँ कर्मा देवी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-अर्चना एवं सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समाज के वरिष्ठजन, युवा वर्ग एवं मातृशक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य और गरिमामय बना दिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने माँ कर्मा देवी के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकता, सेवा, त्याग और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। उपस्थित जनों ने माँ कर्मा के जीवन से प्रेरणा लेते हुए समाज के उत्थान, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, समाजबंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति का आभार व्यक्त किया गया, जिनकी सक्रिय सहभागिता से यह आयोजन सफल और प्रेरणादायी बन सका।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश साहू, छोटू साहू, मदनलाल साहू, कुंवर लाल साहू, लक्ष्मण साहू, ओमप्रकाश साहू, सुनील साहू, डोमू साहू, आनंद साहू, केशोराव साहू, मोतीराम साहू सहित क्षेत्रीय साहू समाज के अनेक समाजबंधु, युवा एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।