A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :मतदाता सूची विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण काम में आई तेजी 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। विशेष अभियान दिवस के अंतर्गत मतदान केन्द्र कार्यालय खंड विकास अधिकारी मौदहा पर मतदाता सूची से संबंधित कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संचालित की गई। इस अवसर पर सुपरवाइजर मोहम्मद अख्तर के नेतृत्व में समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर नाम जोड़ने, संशोधन एवं अन्य आवश्यक कार्यों का संपादन करते रहे।

अभियान के दौरान वार्ड नम्बर 14 ब्लाक के सभासद शिव कुमार सोनी भी केन्द्र पर उपस्थित रहे और कार्यवाही का अवलोकन किया। मतदाताओं की सुविधा हेतु केन्द्र पर फॉर्म 6, 6अ, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराए गए, जिससे पात्र नागरिकों को अपना नाम दर्ज कराने, संशोधन कराने अथवा अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने में सहूलियत मिली। प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें तथा आवश्यक होने पर निर्धारित प्रपत्र भरकर समय से जमा करें।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!