A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

बारदात करने की फिराक में घूमते मुल्जिम संदीप सिह को किया गिरफ्तार

मुल्जिम के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को किया बरामद

बारदात करने की फिराक में घूमते मुल्जिम संदीप सिह को किया गिरफ्तार

मुल्जिम के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर को किया बरामद

सरमथुरा धौलपुर
नाहर सिंह मीना

8 मार्च 2024

Related Articles

पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धौलपुर द्वारा जिला स्तर पर अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक धौलपुर श्री बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन मे एवं श्री मनोज कुमार शर्मा आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक घौलपुर, श्री कमल कुमार जागिड आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक एडीएफ धौलपुर तथा श्री रविराज सिंह आरपीएस वृत्ताधिकारी वृत्त सरमथुरा के निकटतम सुपरवीजन में पुलिस थाना सरमथुरा द्वारा अबैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही दिनांक 08-03-2024 को थानाधिकारी गौरव कुमार उ०नि० के नेतृत्व मे पुलिस थाना सरमथुरा मुखबिर की सूचना पर अबैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए श्री कन्हैयालाल हैडकानि० 775 मय जाब्ता द्वारा संदीप सिंह पुत्र ब्रदीसिह जाति ठाकुर उम्र 20 साल निवासी निवासी कौनेसा थाना सरमथुरा जिला धौलपुर को एक अबैध देशी कट्टा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस के खरैर नदी पुल के पास एनएच 1। बी रोड से किया गिरफ्तार। मुल्जिम के खिलाफ मु0नं0 68/2024 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट थाना सरमथुरा में दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। ईलाका हाजा मे अबैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी है।
टीम बिवरण –
1- गौरव कुमार उ0नि0 थानाधिकारी थाना सरमथुरा
2- श्री कन्हैयालाल हैडकानि नं० 775 थाना सरमथुरा
3- श्री भागीरथ कानि0नं0 634 थाना सरमथुरा
4- श्री भरोसीराम कानि नं० 806 थाना सरमथुरा

Show More
Check Also
Close
Back to top button