

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। मां नर्मदा तट सेमल्दा से मांडव के लिए ग्राम पंचायत ज़लखा के सरपंच राकेश मेड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता संजय मेड़ा के नेतृत्व में विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। आज सुबह कावड़ यात्रीयो ने अपनी कावड़ में मां नर्मदा का पवित्र जल भरकर पैदल कावड़ लेकर पंचखेड़ा, देवला, मनावर होते हुए मांडव की और प्रस्थान किया। जिनका मिर्ची मंडी परिसर में भव्य स्वागत जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन द्वारा किया गया। कावड़ यात्रियों को स्टाल लगाकर फरियाली खिचड़ी, फल फ्रूट वितरित किए गए।

बताया जाता हैं कि कावड़ यात्री आज ग्राम ज़लखा में रात्रि विश्राम करके कल सुबह मांडव के लिए रवाना होगे। सोमवार को मांडव पहुंचकर नीलकंठेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। कावड़ यात्रा में लगभग 400 से 450 कावड़ यात्री सम्मिलित हुए।

कावड़ यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में भारी तादाद में ग्रामवासी गणमान्य नागरिक भी सम्मिलित हुए। कावड़ यात्रा मार्ग में आयोजक समिति द्वारा कावड़ यात्रियों के अल्पाहार चाय फरियाली की व्यवस्था की गई। देवादिदेव महादेव के जलाभिषेक के बाद भंडारे का आयोजन किया गया हैं।
उल्लेखनीय हैं श्रावण माह में मां नर्मदा तट सेमल्दा से जल लेकर देवला होकर जा रही हर एक कावड़ यात्रा का सामाजिक धार्मिक कार्य में अग्रणीय गणेश जर्मन द्वारा भव्य स्वागत सत्कार किया जा रहा है। इस वर्ष मनावर गंधवानी तहसील के गांवो के शिवालयों के लिए अनगिनत कावड़ यात्राएं निकाली गई। जो देवला मिर्ची मंडी होकर रवाना होती हैं। जिनका गणेश जर्मन ने अपने परिवार मित्र मंडल के साथ भव्य स्वागत सत्कार और कन्या पूजन किया गया।