
जनपद बस्ती।
दिनांक 03.11.2025
आज दिनांक 03.11.2025 को थाना लालगंज के ग्राम नेवारी, सुरापार में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार थाना मय टीम उ0नि0 राधेश्याम प्रसाद, म0का0 ममता चौहान द्वारा बहू बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय आशा बहुएं, समूह सखी,महिला चौकीदार पूरी टीम के साथ उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंतर्गत उनके घर जाकर एवं गांव में घूमकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तत्पश्चात उनको एक जगह एकत्र कर उनको सरकार द्वारा चलाई गई समस्त योजनाओं एवं मिशन शक्ति से संबंधित समस्त जानकारी दी गई तथा ग्रामवासियो को एकत्र कर हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम के संदर्भ में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमे फिशिंग,ओटीपी, यूपीआई, क्यूआर कोड स्कैन, अज्ञात लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, ऑनलाइन लॉटरी स्कैम आदि के माध्यम से धोखाधड़ी पर प्रकाश डालते हुए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नम्बर: 1930, साइबर क्राइम पोर्टल: www.cybercrime.gov.in के बारे में उपस्थित छात्र- छात्राओं व अभिभावकगण को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई तथा NCL जागरूकता अभियान के तहत 03 नए कानून चलाया गया तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता तीनों कानूनों के बारे में जागरूक किया गया ।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
