A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :स्कूल चलो अभियान फेल, बच्चों से अधिक दिख रहे अध्यापक 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर।नये शिक्षा सत्र के शुरू होते ही शिक्षकों को अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी स्कूलों में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है लेकिन यह बच्चे उनके न हों। जिसके चलते सोमवार को ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई जिसमे बच्चों से अधिक अध्यापकों की संख्या दिखाई दे रही है।

सोमवार को कस्बे के कार्यालय खण्ड शिक्षा मौदहा में खण्ड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार कमल ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली को झण्डी दिखाई और पूरे विकास खण्ड के परिषदीय स्कूलों के बच्चों को रैली में लाने की कोशिश की गई।लेकिन मजे की बात यह है कि रैली में बच्चों से अधिक अध्यापकों की संख्या देखी जा रही है। क्यूंकि जिन अध्यापकों के जिम्मे सरकारी स्कूलों की जिम्मेदारी है उन अध्यापकों के बच्चे स्वयं अंग्रेजी माध्यम प्राईवेट स्कूलों में पढते हैं जो सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर को बताने के लिए काफी है।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!