A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :बहिष्कार के चलते नहीं हो सका शपथ ग्रहण, कस्बे में चर्चाओं का बाजार गर्म

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। नगर पालिका में शासन द्वारा मनोनीत सभासदों ने सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार कर दिया। सभासदों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सीमा तोमर पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया।

नगर पालिका परिषद मौदहा में शासन द्वारा प्रमोद वर्मा, राकेश सोहाने, ब्रजेश कुमार, अभय सिंह व संतोष कुमार गुप्ता को सभासद मनोनीत किया गया l जिनके सपथ ग्रहण सोमवार को नगर पालिका सभगार में होना था l मनोनीत सभासद सपथ ग्रहण को पहुंचे जहां देखा कि सभगार के वहां सपथ ग्रहण में आये अतिथियों के लिए बैठने की व्यवस्था नही है lमनोनीत सभासदों का कहना था कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए न तो बैनर लगाया गया और न ही अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई। आरोप है कि उन्हें बैठने के लिए जगह तक उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान उपजिलाधिकारी करनवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर सभासदों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। नाराज सभासद नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शपथ ग्रहण समारोह से बाहर निकल गए। घटना के बाद नगर पालिका परिसर में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रजामुहम्मद, के अलावा नगर के भाजपा नेता सुबोध गुप्ता आशीष गोस्वामी,अनूप सिंह, उमाशंकर मधुपिया, छोटेलाल प्रजापति,हर्षित गुप्ता,अरविन्द शर्मा, सौरभ धुरिया सहित सभासद मौजूद रहे l

Related Articles

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!