
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।09 जून मौदहा कोतवाली क्षेत्र के गांव परछा में भैंस चराने गया एक वृद्ध नदी में डूबा गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक तलाश जारी है।गांव परछा निवासी राम औतार उर्फ बौरा यादव 77 पुत्र चुनूबाद मंगलवार को भैंस चराने के लिए खेतों में गया था। जहां चंद्रावल नदी के किनारे उसके कपड़े और जूते देख वहां मौजूद चरवाहों ने उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नजर नहीं आया। ऐसे में उसके नदी में डूबने की आशंका के चलते लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने वृद्ध की तलाश शुरू कर दी है।माना जा रहा है दो दिन पहले नदी में अचानक जल स्तर बढ़ने से तेज बहाव और गहराई का अंदाजा वृद्ध को नहीं लग सका है जिससे कि वह तेज बहाव में डूब गया है।समाचार लिखे जाने तक उसका सुराग नहीं मिला है।

