A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: सडक हादसे में युवक की मौत, एक घायल

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाईक सवारों को टक्कर मार दी जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

पडोसी जनपद महोबा के खन्ना निवासी निवासी बच्चा यादव (26)पुत्र संतोष यादव और पप्पू (38)पुत्र श्रीपाल मौदहा से नेशनल हाईवे 34से खन्ना जा रहे थे तभी नरायच के निकट अज्ञात वाहन ने बाईक में टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक सडक पर गिर गए जिसके बाद टक्कर मारने वाले वाहन ने बच्चा यादव को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया घटना में बच्चा यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पप्पू यादव को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ पर पप्पू यादव का इलाज किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मेँ लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।मृतक शादी शुदा था और खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था साथ ही अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है। घर में हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं दूसरी घटना मेँ नरायच निवासी अनिल (32)पुत्र टामी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एम्बुलेंस के द्वारा इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ पर अनिल कुमार का इलाज किया जा रहा है घायल अनिल को गंभीर चोँटें बताईं जा रही हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!