A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: दिवारी नृत्य में बच्चों से लेकर बूढों तक जगा उत्साह

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। दीपावली पर खेले जाने वाला बुण्देलखण्ड की शौर्य गाथा और उत्साह जगाने वाले दिवारी नृत्य में बच्चों से लेकर बूढों तक में उत्साह देखने को मिला।


कस्बे के मोहल्ला बाघू दीवान शहीद बाबा के मैदान में वार्ड सभासद आरिफ कमाल चौधरी द्वारा हिन्दू मुस्लिम एकता की मिशाल पेश करते हुए लगातार दूसरे वर्ष दीवारी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कस्बे के प्रेमचंद उर्फ़ फदाली और भगवती यादव की दिवारी टीमो ने दीवान शहीद बाबा के मजार पर माथा टैक कर प्रसाद वितरण के बाद शानदार दिवारी नृत्य का प्रदर्शन किया इस दौरान मोहल्ले सहित आसपास के हजारों महिलाओ और पुरुषों ने दिवारी नृत्य का आनंद लिया।

सभासद ने दिवारी नृत्य का प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया।

Related Articles

इसके बाद सभासद आरिफ कमाल चौधरी ने सभी दिवारी नृत्य का प्रदर्शन करने वालों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया। वहीं कस्बे के हैदरिया की दिवारी टीम ने पीर सुर्खरू बाबा के मजार पर हाजिरी देकर शानदार दिवारी नृत्य का प्रदर्शन किया।
बताते चलें कि दिवारी नृत्य पर भी मंहगाई की मार का असर देखने को मिल रहा है क्योंकि आमतौर पर अब मंहगाई के चलते दिवारी नृत्य की परंपरागत पोशाकें कम नजर आ रही हैं। वहीं लोगों का मानना है कि सरकार को दिवारी नृत्य टीमों को प्रोत्साहन देना चाहिए अन्यथा भविष्य में बुण्देली नृत्य दिवारी भी धीरे धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। इस दौरान दिवारी नृत्य करने वाले बद्री, इद्दू पहलवान, ब्रजलाल, गया, नन्हें, कतलू, कतनू कोरी, राजू, गोरे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!