नोहरराजस्थानहनुमानगढ़

सफाई कर्मियों का किया मान सम्मान।

रामा सब्जी मंडी में किया गया आयोजन।

â http://मोहरसिंह,नोहर,जिला हनुमानगढ़,राजस्थान। ++++++++++++++++++++ रामा सब्जी मंडी नोहर में थोक व्यापारियों द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर अच्छी सफाई और अच्छी सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मचारियों का मान सम्मान किया गया। सब्जी मंडी के व्यापारियों ने बताया कि स्वच्छता एक अच्छी आदत है,सफाई से हमारे जीवन की गुणवत्ता बढ़ती है, जिस प्रकार रोज नहाना शरीर और दिमाग स्वस्थ बनता है इसी प्रकार शहर की सफाई भी हमारे जीवन का महत्वपूर्ण पहलू है, जहां स्वच्छ वातावरण में श्वास ले सकते हैं और अनेक रोगों से बच सकते हैं और इस नेक कार्य को सफाई कर्मचारी ही करता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने संबोधन में कहा है कि ये सफाई कर्मचारी नहीं ये सफाई प्रहरी है, सबसे पहले इनका सम्मान किया जाना चाहिए । स्वास्थ्य निरीक्षक करणी सिंह ,जमादार अमित कुमार, लोडर ड्राइवर राहुल कुमार, सुरेश यादव ,श्रीमती कमला , नरेंद्र कुमार आदि कर्मचारियों का मान सम्मान किया गया । सब्जी मंडी अध्यक्ष मोहनलाल डाबी ,सचिव ओमप्रकाश लालवानी, रसूल खां शेख ,हीरालाल लालवानी, बाबूलाल रुपाणी, राजकुमार गुरबाणी, सिकंदर शेख ,सीताराम सैनी संजय कुमार केसवानी, भूपत राम, मुबारक अली राजकुमार रोघा, इंद्र डाबी रमजान शेख, महेश कुमार केसवानी आदि व्यापारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!