

रिपोर्टर: दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। भारत विकास परिषद दौसा का गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम महाराजा पब्लिक स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल, वैभव पब्लिक स्कूल संपन्न हुआ।
भारत विकास परिषद के सचिव विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर महाराजा पब्लिक स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल, वैभव पब्लिक स्कूल गत वर्ष श्रेष्ठ परिणाम देने वाले दो अध्यापक और अध्यापिकाओं का सम्मान देकर व दुपट्टा उडाकर सम्मान किया गया। तथा कक्ष 5,8,10 में श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का भी सम्मान किया।
प्रकल्प प्रभारी मुकेश गुप्ता डांगरवाड़ा ने बताया कि ने कहा कि गुरु का स्थान हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है गुरु के द्वारा विद्यार्थियों के जीवन निर्माण करने में बहुत बड़ा योगदान होता है।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सचिव विनोद कुमार शर्मा,अमित भेड़ौली ,मुकेश गुप्ता डांगरवाड़ा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।