Ðhttp://प्रचंड गर्मी के मध्यंनजर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाई ठंडे पानी की छबील। मानव सेवा को दिया विशेष महत्व (मोहरसिंह) नोहर ,जिला हनुमानगढ़ ,राजस्थान। प्रदेश में भीषण गर्मी के मध्यनजर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के आदेशानुसार और जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक के निर्देशानुसार मंडल खुईयां के गांव लाखासर में मंडल अध्यक्ष धर्मपाल मांन के नेतृत्व में ठंडे पानी की छबील लगाई गई। पार्टी के अनेक कार्यकर्ता, महेंद्र पूनिया,हंसराज मान,बलवीर सोनी,मोहनलाल गोदारा,गुरुदेव मान,जयसिंह नायक,चंद्रसिंह राजपूत, सुरेंद्र मान,जयवीर गोदारा,सुरेश मूंड,अनिल श्योराण आदि ने मानव सेवा को विशेष महत्व देते हुए ठंडे पानी की छबील में सहयोग किया।
2,513 Less than a minute


