http://मोहरसिंह नोहर,जिला,हनुमानगढ़,राजस्थान। ........................................ संयुक्त पत्रकार संघ नोहर की मन्थन बैठक स्थानीय टैगोर चौक स्थित सैन धर्मशाला नोहर में 7 सितंबर 2025 को लघु समाचार पत्र संपादक संघ प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल भारती के आतिथ्य में संपन्न हुई व बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार विद्याधर मिश्रा द्वारा की गई। बैठक में गत बैठक का प्रतिवेदन सदन में रखा गया व पढ़कर सुनाया गया, नामों पर विशेष रूप से चर्चा की गई व एतराज भी मांगा गया,जिस पर सदन के किसी सदस्य ने कोई एतराज दर्ज न करवाते हुए सभी नामों पर अपनी सहमति प्रदान की। पत्रकारों ने अलग अलग विचार रखे व पत्रकार हितों की बात की। प्रथम सूची में 28 नाम सदन द्वारा अनुमोदित किए गए व अनुमोदन के साथ ही नाम सदन की सहमति से सूचीबद्ध किए गए। नाम संस्थान व मोबाइल नंबर सहित अनुमोदित किए गए व सूचिबद्ध किए गए। विद्याधर मिश्रा,श्रवण सुथार, मुकेश पारीक, कन्हैया कंदोई,रोहताश सैनी,प्रदीप शर्मा,नरेंद्र सांखी,सुरेश तिवाड़ी, मोहरसिंह, नरेंद्र तिवाड़ी,मालचंद व्यास,रमेश सोनी,मोहनलाल मीणा,राजरतन पारीक,अजय हिसारिया, संतोष कंकर,सोनी शर्मा, अश्वनी व्यास,सुमेरसिंह,रमेश तिवाड़ी, मदन शर्मा, जगतपाल शर्मा,रतनलाल स्वामी,बाबूलाल भारती,पवन हिसारिया,विकास सोनी, हरीश आचार्य,बालकृष्ण व्यास । इसी क्रम में सदन द्वारा इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि वंचित पत्रकार साथियों के नाम आगामी बैठक में रखकर अनुमोदित किए जाएंगे व नाम संयुक्त पत्रकार संघ की सूची में शामिल किए जाएंगे। अखंड भारत न्यूज.... नई दिल्ली।