दौसाराजस्थान

कांग्रेस को राम जी के नाम से ही करंट लगता है: हरितवाल

दौसा। (दीपक शर्मा बामनवास) जिला मीडिया प्रभारी प्रेम हरितवाल ने कहा कांग्रेस शासन काल में मनरेगा, भ्रष्टाचार,फर्जी जॉब कार्ड और बेकार के कामों का पर्याय बन गया था।अब विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन(ग्रामीण) गारंटी अधिनियम 2025 यानी “वीबी–जी राम जी” से ग्रामीण रोजगार की तस्वीर बदलेगी। नए कानून में सालाना रोजगार की गारंटी 100 से बढ़कर 125 दिन कर दी गई है और गांव में ठोस व टिकाऊ कम होंगे। कानून ग्रामीण रोजगार नीति को विकसित भारत के रोडमैप से जोड़ेगा।।

कांग्रेस ने मनरेगा में बहुत भ्रष्टाचार एवं फर्जीवाड़ा किया है डुप्लीकेट जॉब कार्ड, नकली लाभार्थी, मनगढ़ंत हाजिरी और मजदूरी भुगतान में अनियमितताओ की जांच पड़ताल की कोई व्यवस्था नहीं थी। अब नए कानून में जियो–टैगिग़,सैटलाइट इमेजरी, मोबाइल एप और एआई से निगरानी होगी। भाजपा की भजनलाल सरकार ने 2 वर्ष में हर क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास के काम किया है।

कांग्रेस सत्ता प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है उसका मूल कार्य हिंदू समाज को जातियों में बांटना, राष्ट्रीय विरोधियों एवं अपराधियों को संरक्षक देना तुष्टीकरण एवं भ्रष्टाचार कांग्रेस के रगों में रमा हुआ है। कांग्रेस ने कभी भी समाज को जोड़ने का प्रयास नहीं किया बल्कि मुस्लिम तुष्टिकरण और भड़काऊ राजनीतिक के जरिए सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंचा है।

Related Articles

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में ना तो अपराधियों को संरक्षक मिलता है और ना ही भ्रष्टाचार को बर्दाश्त किया जाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!