नोहरबीकानेरराजस्थानहनुमानगढ़

जाट समाज भवन नोहर में हुआ बैठक का आयोजन।

कार्यकारिणी का किया गठन।

http://नोहर ,जिला,हनुमानगढ़,राजस्थान। …………………………………. आप जाट समाज भवन नोहर मे ग्राम सुधार समिति नोहर की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु बैठक का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष महंत योगी गोपालनाथ के निर्देशानुसार उपाध्यक्ष के पद पर कृष्ण चन्द्र गोदारा, सचिव पर पर इंद्राज भादू कोषाध्यक्ष- सुरेश कुमार गोदारा, सहसचिव- सुलतान सिहं विजारणीयां, सदस्य के रूप में कृष्ण लाल कासनिया, हंसराज बेनिवाल, काशीराम सहारण, देवीलाल सहू, लालचंद घेतरवाल,अमरसिंह सहू, जिन्द्र‌पाल गोदारा , दलीप बेनिवाल,जयकुमार जाखड़, जगदीश गढ़‌वाल, मानसिंह विजारणीया, मांगीराम जाखड़, सुरेन्द्र सहारण, चरणसिंह, सहारण, दयाराम, राकेश का चयन किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष महंत योगी गोपालनाथ ने कहा कि सभी को साथ लेकर समाज भवन के बकाया कार्यों को प्रमुखता से पूर्ण करवाया जाएगा। संस्था के आजीवन सदस्यों की संख्या को बढ़‌ा‌या जायेगा तथा दानदाताओं के सह‌योग से वित्त कोष बढ़‌ाया जायेगा । भवन में सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा तथा रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जायेगा । नवाचार के सुझाव लेकर आगामी बैठक में फैसले लिये जायेगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जसवंत सिंह आर्य,, सुल्तान राम सहारण व पूर्व पदाधिकारी रतिराम सहू, कृष्ण लाल सहारण, प्रतापसिंह महरिया , संतलाल गोदारा, कृष्ण गोदारा, रामस्वरूप माचरा, गुगन सहू, दलीप सिहाग, ओम बिजारणियां सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपस्थित समाज जनो ने नई कार्यकारिणी को बधाई व शुभकामनाए दी। प्रताप सिंह महरिया द्वारा सभी को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

 

अखंड भारत न्यूज नई दिल्ली से मोहरसिंह की रिपोर्ट।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!