A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मौदहा में रंगदारी का सनसनीखेज आरोप, ठेकेदार ने सभासद पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर/मौदहा। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के निजामीपुरा मोहल्ले में सड़क निर्माण कार्य के दौरान रंगदारी मांगने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ठेकेदार ने स्थानीय सभासद पर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने, काम में बाधा डालने और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

सड़क निर्माण रुकवाने और 50 हजार रुपये मांगने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

पीड़ित ठेकेदार के मुताबिक, वह नगरपालिका द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य को करा रहा था। इसी दौरान संबंधित सभासद ने उससे 50 हजार रुपये की मांग की। आरोप है कि रकम न देने पर सभासद ने काम रुकवाने की कोशिश की और ठेकेदार पर दबाव बनाया।

ठेकेदार ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित सभासद का नाम पहले भी कई विवादों में सामने आता रहा है। इस पूरे मामले के बाद क्षेत्र में हड़कंप और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button