

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार।।स्थानीय राधारमण कॉलोनी स्थित कनकधाम सीताराम आश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय नव दिवसीय शत् चंडी महायज्ञ की आज 27 मार्च शुक्रवार को पूर्णाहुति होगी। श्री 108 रामसेवक दास जी त्यागी (बड़े भक्त माली ) महाराज सा के सानिध्य में यज्ञ आचार्य पंडित हेमेंद्र शर्मा देपालपुर व यज्ञ ब्रह्मा पंडित विनोद शास्त्री उज्जैन के द्वारा यज्ञ अनुष्ठान किया गया।
बताया जाता है कि 27। 03। 2026 शुक्रवार को श्री राम जन्मोत्सव एवं नगर भ्रमण कार्यक्रम होगा जिसमें अनेक स्थान से पधारे साधु संत सम्मिलित होंगे तथा पुनः आश्रम पर पहुंचकर साधु संतों का पूजन और सम्मान किया जाएगा।उसके बाद पूर्णाहुति एवं महा आरती की जावेगी। पश्चात भंडारे का आयोजन भी होगा ।
कनकधाम आश्रम भक्त मंडल द्वारा नगर तथाआसपास के क्षेत्र की जनता से इस महायज्ञ में पधारने का आग्रह किया है