A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। मिशन शक्ति अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हमीरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव कुमार सिंह के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन की टीम से सिद्धार्थ दीक्षित और जेंडर स्पेशलिस्ट आकिब अहमद ने छात्राओं को महिला कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े टोल फ्री नंबरों के बारे में विस्तार से बताया गया।

Related Articles

इस दौरान छात्राओं को जागरूक करने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए और उन्हें आत्मनिर्भर व सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!