
जिलान्तर्गत कुल 400 स्थानों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी
जिले में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त, पैनिक बुकिंक से बचें
जहानाबाद। जिला आपूर्ति पदाधिकारी होमा इरफ़ान एवं अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा ने तेल कंपनियों के प्रबंधकों एवं गैस वितरक एजेंसियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग कर सुचारू गैस वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही आम लोगों से अपील की है कि एलपीजी गैस की प्राप्त उपलब्धता के मद्देनजर अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बुकिंग न करते हुए आवश्यकतानुसार ही गैस बुकिंग करें। किसी भी समस्या के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें। जहानाबाद जिला में एलपीजी गैस की बुकिंग 16108 है तथा जिला में अभी कुल 5110 एलपीजी गैस सिलेण्डर का पर्याप्त स्टॉक है।
जिलान्तर्गत 3512 एलपीजी गैस सिलेण्डर का वितरण किया जा रहा है। औसत डिलीवरी अवधि अब घटकर 3.68 हो चुकी है। जिलान्तर्गत 2 गैस एजेंसियों एवं अन्य 7 स्थानों सहित अब तक कुल 400 स्थानों पर औचक निरीक्षण एवं छापेमारी किया गया है । साथ ही साथ गैस एजेंसियों पर पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति है। साथ ही एलपीजी गैस से संबंधित 24 घंटे कार्यरत जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या- 06114-223013 पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। रविवार को एक शिकायत प्राप्त हुई है जिसका निराकरण किया जा चुका है। अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में शादी संबंधित अभी तक कुल 166 आवेदन कमर्शियल गैस की उपलब्धता के लिए दिया जा चुका है, जिसका आकलन कर संबंधित गैस वितरण क्षेत्रीय प्रबंधकों को आपूर्ति देते हेतु निर्देशित कर दिया गया है।