
पलामू (झारखंड)। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में चैनपुर प्रखंड के बसरिया कला, पोस्ट चांदो में असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम 14 जनवरी 2026 की रात्रि 10 बजे से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मानवीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सचिव, शिकायत प्रकोष्ठ, ब्लॉक चैनपुर श्री तनय कुमार प्रिय जी के नेतृत्व में किया गया।
ठंड के इस कठिन मौसम में आयोजित उक्त कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिससे लोगों को राहत मिली। कार्यक्रम के दौरान सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अत्यंत सराहनीय पहल बताया।
इस अवसर पर संस्था के प्रांतीय सचिव (प्रशासनिक संरक्षण), झारखंड श्री आनंद किशोर जी का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी उल्लेखनीय रहा। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय सहयोगियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक प्रभावी बनाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संस्था के अध्यक्ष (समाज कल्याण) श्री दीपक राना जी ने सभी सहयोगकर्ताओं, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन आगे भी इसी प्रकार जरूरतमंदों के हित में सेवा कार्य करता रहेगा।
Akhand Bharat News
(Bureau Chief)
All India Media Association
— आनंद किशोर





