A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेभीलवाड़ाराजस्थान

नगर विकास न्यास ने भूखंड आवंटन लॉटरी के आवेदकों को दीपावली का तोहफा।

भीलवाड़ा. नगर विकास न्यास ने भूखंड आवंटन लॉटरी के आवेदकों को दीपावली का तोहफा देने की तैयारी कर ली। माना जा रहा है कि दीपावली से पहले नगर निगम के महाराणा प्रताप सभागार (टाउन हॉल) में लॉटरी निकाली जाएगी। इसके लिए जयपुर विकास प्राधिकरण की टीम भीलवाड़ा आएगी। लॉटरी के लिए पात्र आवेदकों की सूची जयपुर में प्राधिकरण के सर्वर में फीड करने का कार्य गुरुवार को लॉटरी प्रभारी रविश श्रीवास्तव की टीम की मौजूदगी कर लिया गया है। लॉटरी 3081 भूखंडों की आवंटन लॉटरी के लिए 85 हजार से अधिक सफल आवेदक अगस्त से इंतजार कर रहे हैं।

 

Show More
Back to top button