

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर । जिला धार।। स्थानीय जेसीज हायर सेकेण्डरी स्कूल मे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम में झंडा वंदन संस्था के डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन एवं गौरव जायसवाल के द्वारा किया गया। इसके पश्चात सुबह की पारी के पी.टी. प्रबंधन मे श्रीमती नूपूर राठौर एवं सुश्री सुहानी कसेरा के संचालन मे एवं दोपहर की पारी के पी.टी. प्रबंधन मे श्रीमती ममता शर्मा एवं श्रीमती रजनी कुशवाह के संचालन मे आश्चर्यजनक पी.टी. प्रदर्शन किया और उपस्थित बच्चों ने तालिया बजाकर स्वागत किया।
इसके पश्चात विद्यालय की प्रभात फेरी नगर के मुख्य मार्ग से गाँधी चौराहा, सनन चौपाटी, क्राति चौपाटी से होते हुए गाँधी चौराहा पर संस्था के अध्यक्ष द्वारा भारत माता का माल्यार्पण करके स्काउट की सलामी ली गई। कार्यक्रम की शुरूआत मे दीप प्रज्वलित कर भारत माता, महात्मा गाँधी एवं मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
संस्था प्राचार्य मदन सिंह चौहान ने स्वागत भाषण दिया। नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपने भाषण एवं गीत की एक से एक प्रस्तुति दी गई। संस्था अध्यक्ष दिनेश पाटीदार ने भी गणतंत्र दिवस एवं विद्यालय मे अनुशासन की महत्वता को बताया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अखिलेश जायसवाल, सचिव मनोहर जैन एवं सदस्य रजनीश जोहरी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन संस्था के गणेश पाटीदार ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापिका श्रीमती नमिता रणपिसे ने आभार व्यक्त किया गया।