A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:मौदहा समाधान दिवस में आईं बावन शिकायतों में शून्य निस्तारित 

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

मौदहा हमीरपुर। त्योहारी सीजन और किसानी सीजन में महीने के तीसरे शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की संख्या खासी कम रही और कुल बावन शिकायतें दर्ज की गई जिनमें एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।

धनतेरस के दिन और बुआई के समय के चलते महीने के तीसरे शनिवार को कस्बे के तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे ने की।

Related Articles

इस दौरान फरियादियोँ की संख्या कम रही और आधा सैकडा से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं लेकिन एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं किया जा सका, लेकिन सभी शिकायतों को जल्द और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण के लिए सम्बंधित विभागों को भेजा जा रहा है। हालांकि हर बार के समाधान दिवस की भांति इस बार भी समाधान दिवस में राजस्व विभाग से सम्बंधित जमीनों में अवैध कब्जे के मामले अधिक दर्ज किए गए इसके बिजली, पानी, पुलिस, खाद्य पूर्ति विभाग सहित अन्य विभागों से जुडे मामले भी दर्ज किए गए। इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी विनीता पहल, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार महेंद्र गुप्ता सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार अधिकारी या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!